Skip to main content

SAMSUNG M30s FULL SPECIFICATION

Samsung ने भारत में Galaxy M30s और Galaxy M10s स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. M30s पुराने M30 का ही अपग्रेडेड वर्जन है. इसकी खास बात ये है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके अलावा सैमसंग ने Galaxy M10s को भी लॉन्च किया है. सैमसंग के मुताबिक ये 10 हजार रुपये के अंदर पहला स्मार्टफोन है, जिसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.
Samsung Galaxy M30s की कीमत 4GB/64GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से 29 सितंबर से खरीद पाएंगे. वहीं Galaxy M10s की कीमत 3GB/32GB वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये रखी गई है. इसे भी ग्राहक ऐमेजॉन और सैमसंग ऑनलाइन से 29 सितंबर से ही खरीद पाएंगे.
Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें सुपर AMOLED पैनल के साथ 6.4-इंच इनफिनिटी-U डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि इसमें HD कंटेंट प्लेबैक के लिए Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 6,000mAh की है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड सैमसंग के One UI पर चलता है.  
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. यहां 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5MP डेप्थ कैमरा मौजूद है. सैमसंग M30s में ARM Mali G72 MP3 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है. इसे दो वेरिएंट्स- 4GB रैम (LPDDR4X) + 64GB स्टोरेज (UFS 2.1) और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में उतारा गया है. कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.                    

Samsung Galaxy M30s




Samsung Galaxy M30s
Samsung Galaxy M30s
FULL SPECIFICATION
samsung Galaxy M10s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये एक बजट स्मार्टफोन है. इसमें 6.4-इंच HD+ इनफिनिटी-V सुपर AMOLED डिस्प्ले, Exynos 7884B प्रोसेसर, 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh बैटरी, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, रियर में 13MP प्राइमरी सेंसर और 5MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.


Comments

  1. HLO DOSTO HAMARI YEH POST KAISE LAGI PLEASE COMMENT BOX MAY JAROOR BTAYE

    ReplyDelete

Post a Comment

MI NOTE 8 PRO FULL SPECIFICATION

MI NOTE 8 PRO FULL SPECIFICATION

Xiaomi Redmi Note 8 Pro के एक नए वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. चीनी स्मार्टफोन मेकर ने Note 8 Pro के एक नए 256GB स्टोरेज वेरिएंट को घरेलू बाजार में लॉन्च किया है. इस नए मॉडल के आने से Note 8 Pro अब चीन में चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन अब पांच अलग वेरिएंट और चार स्टोरेज ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. 256GB वेरिएंट की लॉन्चिंग चीन में 8GB + 128GB 'वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट' वेरिएंट की लॉन्चिंग के बाद की गई है.   Xiaomi Redmi Note 8 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब चीन में उपलब्ध करा दिया गया है. इसकी कीमत RMB 1,899 (लगभग 19,400 रुपये) रखी गई है. इस नए वेरिएंट के साथ कंपनी ने ग्राहकों को ज्यादा स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध कराया है. इस नए वेरिएंट को तीन कलर ऑप्शन- इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे, आइस ऐमेराल्ड और पर्ल वाइट में लिस्ट किया गया है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि भारत में इस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं. याद के तौर पर बता दें Redmi Note 8 Pro को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था. इसे भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स- ...

VIVO U20 Full Specification

About         Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo U20 लॉन्च कर दिया है। ट्रिपल रियर कैमरा के साथ  यह फोन Vivp V10 का सक्सेसर बताया जा रहा है। वीवो का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन में पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। फोन को भारत में दो वेरियंट में पेश किया गया है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में।   Full Specification फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 90.3% के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। 6जीबी तक के रैम के साथ आने वाले इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन में ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड Funtouch OS दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony IMX499 सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यहां 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन ...