Skip to main content

Huawei Nova 6 और Huawei Nova 6 5G के स्पेसिफिकेशन लीक

About
                    Huawei Nova 6 और Nova 6 5G को 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Huawei के इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। हुवावे की नोवा 6 सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाना है। अभी कुछ दिन पहले वीबो पर नोवा 6 की  वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई थीं। ताजा लीक के मुताबिक, हुवावे नोवा 6 में किरिन 990 प्रोसेसर होगा। दूसरी तरफ, हुवावे नोवा 6 5जी में भी किरिन 990 प्रोसेसर होगा, लेकिन 5जी सपोर्ट के लिए Balong 5000 5G मॉडम के साथ आएगा।

         

Huawei Nova 6 specifications (expected)

    हुवावे नोवा 6 में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा। पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि इसमें होल-पंच डिस्प्ले होगा। किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। लेकिन चिन का बॉर्डर चौड़ा होगा। अब बात कैमरे की। हुवावे नोवा 6 में फोटो और वीडियो कैपचर करने के लिए 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, इसे 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स से मदद मिलेगी। पुरानी रिपोर्ट में हुवावे नोवा 6 में चार रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। ऐसे में हम अभी इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। स्मार्टफोन में आगे की तरफ दो कैमरे होंगे। यहां पर 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए जाएंगे।Huawei Nova 6 में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने का दावा है। इसका वज़न 197 ग्राम होगा और डाइमेंशन 162.6 x 75.7 x 8.56 मिलीमीटर। इसके अतिरिक्त फोन में 4100 एमएएच बैटरी और 40 वॉट सुपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग होने की जानकारी मिली है।

Huawei Nove 6 5G specifications (expected)

   हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन में भी 6.57 इंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह भी होल-पंच डिजाइन और 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। नोवा 6 5जी के रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप नोवा 6 वाले ही होंगे। हुवावे नोवा 6 5जी में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प होंगे। इसके अतिरिक्त बैटरी 4,200 एमएएच की  होगी 

लेटेस्ट टेक न्यूज़ के  लिए हमें  फॉलो  करे | 
                                                    Image result for huawei nova 6 images video blog

           Image result for huawei nova 6 images video blog                       Image result for huawei nova 6 images video blog

Comments

MI NOTE 8 PRO FULL SPECIFICATION

MI NOTE 8 PRO FULL SPECIFICATION

Xiaomi Redmi Note 8 Pro के एक नए वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. चीनी स्मार्टफोन मेकर ने Note 8 Pro के एक नए 256GB स्टोरेज वेरिएंट को घरेलू बाजार में लॉन्च किया है. इस नए मॉडल के आने से Note 8 Pro अब चीन में चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन अब पांच अलग वेरिएंट और चार स्टोरेज ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. 256GB वेरिएंट की लॉन्चिंग चीन में 8GB + 128GB 'वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट' वेरिएंट की लॉन्चिंग के बाद की गई है.   Xiaomi Redmi Note 8 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब चीन में उपलब्ध करा दिया गया है. इसकी कीमत RMB 1,899 (लगभग 19,400 रुपये) रखी गई है. इस नए वेरिएंट के साथ कंपनी ने ग्राहकों को ज्यादा स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध कराया है. इस नए वेरिएंट को तीन कलर ऑप्शन- इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे, आइस ऐमेराल्ड और पर्ल वाइट में लिस्ट किया गया है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि भारत में इस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं. याद के तौर पर बता दें Redmi Note 8 Pro को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था. इसे भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स- ...

VIVO U20 Full Specification

About         Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo U20 लॉन्च कर दिया है। ट्रिपल रियर कैमरा के साथ  यह फोन Vivp V10 का सक्सेसर बताया जा रहा है। वीवो का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन में पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। फोन को भारत में दो वेरियंट में पेश किया गया है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में।   Full Specification फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 90.3% के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। 6जीबी तक के रैम के साथ आने वाले इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन में ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड Funtouch OS दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony IMX499 सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यहां 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन ...