Skip to main content

SAMSUNG GALAXY A SERIES A51 COMING SOON

About 

Samsung Vietnam ने वीडियो टीज़र जारी किया है जिससे गैलेक्सी ए (2020) सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिला है। वीडियो से पता चलता है कि इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट 12 दिसंबर को लॉन्च हो सकते हैं। पहले इन स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। इतना साफ है कि 2020 आने से पहले Samsung पूरी तरह से तैयार रहना चाहती है। फिलहाल, साफ नहीं है कि 12 दिसंबर को किस सैमसंग फोन को लॉन्च किया जाएगा?  वैसे, कयासों का बाज़ार Samsung Galaxy A51 को लेकर गर्म है।

इस वीडियो को सैमसंग वियतनाम यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। इसमें बीते कुछ सालों में गैलेक्सी जे सीरीज और गैलेक्सी ए सीरीज के फोन में कैमरा परफॉर्मेंस में हुए सुधार को दिखाया गया है। साथ ही Samsung Galaxy A (2020) सीरीज से की जाने वाली उम्मीदों की ओर भी इशारा दिया गया है। पता चला है कि सैमसंग के ये फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं। इन फोन के डिस्प्ले में Samsung Galaxy Note 10 सीरीज की तरह मध्य में कटआउट है।

गैलेक्सी ए सीरीज के आगामी हैंडसेट बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। गैलेक्सी ए-सीरीज़ के इन फोन को अगले साल पेश किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ताजा जानकारी से ऐसा लगता है कि सैमसंग ज्यादा पहले शुरुआत करना चाहती है। खबर है कि Samsung मार्केट में गैलेक्सी ए (2020) सीरीज के 8 फोन उतार सकती है। सीरीज का पहला फोन Samsung Galaxy A51 हो सकता है जिसे इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। इसके कवर के रेंडर्स भी लीक हुए हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 4,000 एमएएच बैटरी, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

Galaxy A21, Galaxy A31, Galaxy A41, Galaxy A61, Galaxy A71, Galaxy A81 और Galaxy A91, Galaxy A (2020) सीरीज़ का हिस्सा होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए81 एस-पेन सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए91 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। 



Samsung Galaxy A51
                                                       

Comments

MI NOTE 8 PRO FULL SPECIFICATION

MI NOTE 8 PRO FULL SPECIFICATION

Xiaomi Redmi Note 8 Pro के एक नए वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. चीनी स्मार्टफोन मेकर ने Note 8 Pro के एक नए 256GB स्टोरेज वेरिएंट को घरेलू बाजार में लॉन्च किया है. इस नए मॉडल के आने से Note 8 Pro अब चीन में चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन अब पांच अलग वेरिएंट और चार स्टोरेज ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. 256GB वेरिएंट की लॉन्चिंग चीन में 8GB + 128GB 'वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट' वेरिएंट की लॉन्चिंग के बाद की गई है.   Xiaomi Redmi Note 8 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब चीन में उपलब्ध करा दिया गया है. इसकी कीमत RMB 1,899 (लगभग 19,400 रुपये) रखी गई है. इस नए वेरिएंट के साथ कंपनी ने ग्राहकों को ज्यादा स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध कराया है. इस नए वेरिएंट को तीन कलर ऑप्शन- इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे, आइस ऐमेराल्ड और पर्ल वाइट में लिस्ट किया गया है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि भारत में इस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं. याद के तौर पर बता दें Redmi Note 8 Pro को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था. इसे भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स- ...

ONE PLUS 7 PRO FULL SPECIFICATION

ABOUT वनप्लस 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन शीट में फोन के सभी डीटेल्स के बारे में बताया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत है डिस्प्ले। वनप्लस 7 प्रो में 3120X1440 पिक्सल रेजॉलूशन, 556 PPI के साथ 6.67 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। डिस्प्ले का अधिकतम रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज, 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज वेरियंट में आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वनप्लस 7 प्रो दुनिया का पहला फोन होगा जो UFS 3.0 के साथ । फटॉग्रफी के लिए इसके रियर में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 16 मेगापिक्सल और एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ  इस फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेजर ऑटोफोकस, कंटिन्यूअस ऑटोफोकस जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन के कैमरे से 4K विडियो शूट किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। इस कैमरे से 1080 पि...

Realme 5s Full Specification

About Realme 5 का  Upgarde Version है   Realme 5s दोनों  Phones में  Qualcome Snapdragon 665 Processer  का  प्रयोग  किया गया है   48 MP से  लैस  है   Realme 5s इसमें  पहला  camera F/1.8 अपर्चर  के साथ  48 megapixal 8 मेगापिक्सल  Ultra wide angel , 2 मेगापिक्सल  Micro   और  चौथा   कैमरा  भी   2 मेगापिक्सल  का  है        Realme 5 s  price Information भारत में Realme 5s  के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। Realme 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड। Realme 5s Sale की बात करें तो रियलमी 5एस की पहली सेल 29 नवंबर दोपहर 12 बजे से  शुरू कर दी गयी है  आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी 5एस की बिक्री ई-क...